फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ताइक्वांडो व जूडो में मुरादाबाद का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में बरेली जोन की तीन दिवसीय 49वीं अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। पहले दिन ताइक्वांडो व में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बरेली जोन के मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, शाहजहांपुर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं के 87 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में ताइक्वांडो, जूडो, वुशु की विभिन्न भारवर्ग की स्पर्धा कराई गईं।
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग के 74 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद के सिपाही रणधीर बाजी मारी। 87 किग्रा में मुरादाबाद के अंकित राठी व राहुल आनंद ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 46 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की पूजा प्रथम, पीलीभीत की सोनिया द्वितीय स्थान पर रहीं। 57 किग्रा में रामपुर की हिना पहले स्थान पर रहीं, जबकि मुरादाबाद की राखी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूडो में भी मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग के 60 किग्रा में मुरादाबाद के कपिल ढाका ने पहला और रामपुर के बलविंद्र सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 90 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद के राजेंद्र प्रथम, रामपुर के महेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 52 किग्रा भारवर्ग में बरेली की रितिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बदायूं की संगीता दूसरे स्थान पर रहीं। 63 किग्रा भारवर्ग में बरेली की पूनम प्रथम और बदायूं की कविता द्वितीय स्थान पर रहीं।
वुशु में पुरुष वर्ग के 60 किग्रा भारवर्ग में रामपुर के बलविंद्र सिंह पहले और मुरादाबाद के कैलाश नेगी दूसरे स्थान पर रहे। 75 किग्रा में मुरादाबाद के सुमित बंसल प्रथम व रामपुर के नेपाल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। वुशू में महिला वर्ग में 45 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की पूजा ने पहला, पीलीभीत की सोनिया सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 64 किग्रा में बदायूं की कविता पहला और बरेली की कोमल चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान आरआई रकम सिंह, चंद्रशेखर जोशी, रविंद्र कसाना समेत अन्य मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में सुहैल अहमद, संजय गिरी, पिंटू सैनी, निशांत सिंह, प्रिया दिवा कर, रुचि अग्रवाल, आलोक कुमार, रोहित, यश कुमार, अभिषेक चौहान निर्णायक मंडल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें