कांठ। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर में चल रही सात दिवसीय श्री जम्भवाणी हरिकथा के चौथे कथावाचक आचार्य गोविंदशरणानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरु की कृपा और 29 नियमों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलने वाले मनुष्य का ही जीवन सफल होता है।
उन्होंने कथा में श्रद्धालुओं को ज्ञान बांटते हुए कहा कि भगवान जम्भेश्वर जी के द्वारा बताए गए 29 नियमों मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आधार हैं, जिनमें प्रकृति संरक्षण, जीव दया, सत्य, शुद्ध आचरण और सत्संग का विशेष महत्व है। इन नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि वह सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें। इस दौरान श्री बिश्नोई आश्रम भीमगोडा हरिद्वार उत्तराखंड के महंत संत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, भाजपा जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, सोमवीर सिंह आदि को सम्मानित किया।
कथा में राजस्थान के समराथल धोरा से आए महंत स्वामी रामकृष्ण जी महाराज का श्रद्धालुओं को सानिध्य मिला। इस अवसर पर आचार्य विश्वात्मानंद महाराज, स्वामी सर्वानंद महाराज, स्वामी विष्णुदास महाराज, महंत चमन ऋषि जी महाराज, संत राजूराम महाराज, स्वामी जगदेवानंद महाराज, स्वामी नरेशानंद आदि संतों के साथ ही कार्यक्रम आयोजक सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के डायरेक्टर राहुल बिश्नोई, श्रीओम सिंह बिश्नोई, हरदीप सिंह बिश्नोई आदि भारी संख्या में श्रद्धालु रहे।
फोटो सं. 18