फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तिरंगे और भगवा ध्वज के नीचे एकजुट हों देशवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा में ग्राम रतनपुर कला स्थित आरएस गार्डन में रविवार सुबह आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में महंत बाल योगी दीनानाथ ने कहा कि सनातन धर्म कभी समाप्त नहीं हो सकता है। देशवासियों को तिरंगे और भगवा ध्वज के नीचे एकजुट होना चाहिए। समाज को अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करते हुए देश के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। देशवासियों को तिरंगे और भगवा ध्वज के नीचे एकजुट होना चाहिए। राजनेताओं को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। हिंदुओं की शक्ति उनकी एकता में ही निहित है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृजमोहन भी मौजूद रहे। सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं शामिल हुए।
विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सम्मेलन में आरएसएस के पदाधिकारी पवन जैन, मनोज, प्रमोद, कर्मेंद्र, आदेश, बॉबी, चमन, चित्रेश, वीर सिंह, प्रेमपाल, कपिल जाटव, अजय प्रताप, प्रदीप चौधरी और पूर्व विधायक मेजर जगतपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें