फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नन्हूवाला में मिले तेंदुए के पंजे के निशान, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नन्हूवाला गांव में बुधवार की देर रात तेंदुए के आने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ गांव के अंदर घूमता रहा। बृहस्पतिवार को सूचना पर गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग की तो गांव के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने टीम से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के प्रधान शमशाद हुसैन ने बताया कि बुधवार को रात करीब ग्यारह बजे तेंदुआ गांव में स्थित प्रथमा बैंक के पास स्थित आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ यहां के मुख्तार के घर के दरवाजे के पास घूमता रहा। मुख्तार के छोटे बच्चे हैं और उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद तेंदुआ इस मोहल्ले में पूरी रात शिकार की तलाश में घूमता रहा। उन्होंने दावा किया कि तीन दिन से तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। गांव के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खाली पड़ी कॉलोनी में भी तेंदुआ रात में आ जाता है।
सूचना पर वन विभाग के दरोगा मदन सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने मुख्तार से भी तेंदुए के बारे में जानकारी ली। कांबिंग में वन विभाग की टीम को गांव के पास जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान मिले। इससे गांव में तेंदुआ आने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। टीम ने इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर अनुमति मिलने पर पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की राय दी और अकेले जंगल में न जाने को कहा। रात में घर के दरवाजे बंद रखने की सलाह दी। तेंदुए के आने पर इसकी सूचना वन विभाग को देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें