फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मलकपुर सैमली के जंगल में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। गांव मलकपुर सैमली के जंगल में मजार के पास रखे पिंजरे में शनिवार की रात तेंदुआ कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को डियर पार्क मुरादाबाद ले गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मलकपुर सैमली के जंगल में मजार के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। रविवार की सुबह जंगल में कार्य करने के लिए गए लोगों ने पिंजरे में तेंदुआ कैद देखा। तेंदुआ लोगों को देखर गुर्राने लगा। वह बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था। पिंजरे की रॉड से टकराकर उसका मुंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरे को वाहन में लाद कर अपने साथ डियर पार्क ले गई।

तेंदुए को देखने के लिए उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम
डिलारी। रविवार को पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को देखने व उसकी वीडियो बनाने वालों ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा। वन विभाग की टीम को पिंजरे के ऊपर हरे रंग कर तिरपाल डाल कर ढकना पड़ा। भीड़ को हटाने में वन विभाग की टीम को पसीने छूट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट- इस खबर की फोटो ट्रैक पर क्रम संख्या एक से पांच तक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें