फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहापुर बलिया में वन विभाग की गश्त जारी, 10 दिन से पिंजरे खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बहापुर बलिया गांव में वन विभाग की रात्रि गश्त जारी है। यह गांव तेंदुए के हमलों से सबसे अधिक प्रभावित है। रविवार को भी रात में वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गश्त करते दिखे। तेंदुए के हमले में यहां दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस प्रशासन के आदेश पर गांव में वन विभाग की स्थायी चौकी बनाई गई है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए सात पिंजरे लगे हैं, जिनमें पहले दो तेंदुए कैद हो चुके हैं। हालांकि, पिछले 10 दिन से तेंदुए ने कोई वारदात नहीं की है और न ही वह दिखाई दिया है। हालांकि गांव के प्रशासक नरेश कुमार का कहना है कि कभी-कभी तेंदुए का शोर मच जाता है लेकिन कोई घटना नहीं हुई है। उधर, गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की गश्त रविवार को भी जारी रही। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का दावा है कि क्षेत्र में कई दिन से कोई घटना नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें