डिलारी । क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली व पीपली में तीन दिन से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रविवारकी रात तेंदुए ने एक कुत्ते के पिल्ले को अपना निवाला बना लिया।
गांव पीपली में तेंदुए ने घर में बंधी बकरी को उठा कर जंगल में ले गया वहां उसे अपना निवाला बनाया। तेंदुए की सक्रियता के चलते ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों को भी अकेले बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। वन विभाग मलक पुर सैमली में गांव के पास से एक तेंदुआ पकड़ कर ले जा चुके हैं। घटना का निरीक्षण करने पहुंच वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।