फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सबदलपुर बाड़ीवाला में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के सबदलपुर बाड़ीवाला के जंगल में सोमवार को खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने तेंदुए को देखा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर पिंजरा लगवाने की मांग की है। गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कांठ के पट्टीवाला सहित अन्य स्थानों के किसान सोमवार को सबदलपुर बाड़ीवाला स्थित अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ दूरी पर खेत में तेंदुए को बैठा देखा। इसके बाद वहां किसानों की भीड़ लग गई। काफी देर तक खेत में बैठे रहने के बाद तेंदुआ वहां से चला गया।
राजकुमार सिंह, सुरेश कुमार, अशोक नंबरदार, रूप सिंह, धर्मपाल सिंह, अमर सिंह, विनोद नंबरदार, प्रमोद कुमार, अरविंद जॉनी, महेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह आदि किसानों ने प्रदर्शन करते हुए वहां पिंजरा लगवाने की मांग की। साथ ही तेंदुए की मौजूदगी के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में काम हो रहे हैं, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी के चलते खेतों तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है। पिछले आठ दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने तेंदुए को पकड़ने के लिए किसानों को पिंजरा लगवाने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें