फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में सड़क पार करते दो शावक के साथ दिखा तेंदुआ , राहगीरों के उड़े होश

Sat, 22 Aug 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सड़क पार कर रहे एक तेंदुए और दो शावकों को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करते हुए पास में ही विश्राम कर रहे कांवड़ियों और लोगों को जागरूक किया। वहीं पुलिस और वन विभाग ने सतर्कता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन




कांठ नगर में श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर से आगे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप और उसके आसपास बृहस्पतिवार की रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कुछ कांवड़िये ठहरे हुए थे। तभी राहगीरों व बाइक सवारों की नजर सड़क पार कर रहे एक तेंदुए और दो शावकों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा तो तीनों तेंदुए रात के अंधेरे में जंगल की ओर चले गए। एक साथ तेंदुआ और दो शावक दिखाई देने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, एसआई सुभाष धनकड़ भी पहुंच गए। इधर कांवड़ यात्रा के चलते रात्रि भ्रमण कर रहे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ कांठ सुनीता दहिया भी पहुंच गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी तो टीम भी आ गए। तेंदुए व शावकों के दिखाई देने की बात बताए जाने और यहां पंजों के निशान मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीमें पूरी तरह से अलर्ट हो गईं। वहीं पुलिस ने हाइवे पर सतर्कता और गश्त को और तेज कर दिया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ियों को यहां से दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें