फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानताबाद में देखी गई तेंदुए की फैमिली  

Wed, 23 Mar 2016 02:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह दस बजे झाड़ियों में फंसे चीते को दोपहर बाद तीन बजे शिमला से पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आजाद करवाया।
विज्ञापन
अमानताबाद में तेंदुए की फैमिली देखी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया है उसके अनुसार जोड़ा अपने शावक के साथ घूम रहा था। जिसने भी देखा वही खेत से दौड़कर घर आ गया। वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग तेंदुओं को पकड़ने के लिए कोई आपरेशन नहीं चला रहा है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में तो स्थिति यह है कि ग्रामीण डर के मारे खेतों पर जाने से भी बच रहे हैं। वहीं सोमवार की रात को पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रवीर सिंह के खेत पर लोग काम कर रहे थे। तभी उन्हें पिंजरे के आस पास नर व मादा तेंदुए का जोड़ा एक शावक के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया।

जिससे वहां हड़कंप मच गया। घबराए मजदूर भागकर खेत से अपने घरों को आ गए। इत्तला पाकर वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई थी। जंगल में काफी देर तक कांबिंग की गई। लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं। वहीं ग्रामीणों में भी लगातार आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जो पिंजरा लगाया गया है उसमें बकरी या कुत्ता बांधने की बजाए मुर्गे का मीट रख दिया है। इससे तेंदुआ नहीं फंस पा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी जीएस पाल का कहना है कि जंगल में जानवर घूमते रहते हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें