कांठ (मुरादाबाद)। कई दिन की शांति के बाद रविवार की शाम फिर से तेंदुआ क्षेत्र में चेतरामपुर मार्ग पर दिखाई दिया, जिससे लोगों में तेंदुए की दहशत है। उन्होंने पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
रविवार की शाम करीब 5:30 बजे दो युवक बाइक से कांठ से कुछ सामान खरीदकर जा रहे थे। जब वह चेतरामपुर मार्ग पर पहुंचे तो यहां दशहरा मेला ग्राउंड से करीब 500 मीटर आगे एक तेंदुआ सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। पहले तो बाइक सवार कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब नजदीक पहुंचे तो बाइक की हेडलाइट की रोशनी में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने बाइक को कुछ दूरी पर ही रोक लिया। इसके बाद तेंदुआ वहां से एक गन्ने के खेत में चला गया। लोगों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। संवाद