फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौथे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी, फिर विफल हुई वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू असली के बैनरतले भदरौला के किसानों ने रविवार को लगातार चौथे दिन भी अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। चीनी मिल के आवंटन में संशोधन की मांग पर गन्ना उपायुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों की वार्ता एक बार फिर से विफल रही। किसानों को गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह और संभल के जिलाधिकारी की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है, इसके बावजूद किसान धरना खत्म करने को राजी नहीं हैं। किसानों का आरोप है कि उनका धरना खत्म कराने के लिए ही आश्वासन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, धरना जारी रहेगा। धरना दे रहे किसानों की मांग है कि उनके चीनी मिल को करीमगंज से बदलकर असमोली किया जाए। करीमगंज की चीनी मिल पर भुगतान संबंधी शिकायतों को लेकर कोई भी किसान अपना गन्ना बेचने को राजी नहीं है। साथ ही भदरौला से करीमगंज की दूरी 70 से 80 किलोमीटर है, जबकि असमोली की चीनी मिल की दूरी 13 किलोमीटर ही है। किसानों की मांग है कि असमोली की चीनी मिल पर गन्ना बेचने से उनके समय की भी बचत होगी और राहत होगी। धरना देने वालों में अर्जुन सिंह, नरदेव सिंह, सोमपाल सिंह, मोहित सिंह, समरपाल सिंह, सरदार मुकेश, दीपक कुलवंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें