फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुख्त्यारपुर नवादा में फिर दिखाई दिया तेंदुआ

Thu, 29 Aug 2024 06:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव मुख्त्यारपुर नवादा में लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर फिर से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया है। इस बार तेंदुआ यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। तेंदुए की मौजूदगी से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा के कुछ किसान मंगलवार की रात गांव लाडलाबाद को जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। अचानक उन्हें इस मार्ग पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर किसानों के होश उड़ गए। तेंदुआ कुछ देर तक यहीं पर रहा और बाद में खेतों में चला गया। वहीं दूसरी ओर गांव मुख्त्यारपुर नवादा में तेंदुआ ओमवीर सिंह विश्नोई के घर के पास भी दिखाई दिया है और घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। पिछले करीब 15 दिन से मुख्त्यारपुर नवादा और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। डर की वजह से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। नीरज विश्नोई, राजवीर सिंह, ओमवीर सिंह, ओमकार सिंह, धर्मपाल सिंह, हैप्पी विश्नोई, नितिन विश्नोई आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें