फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर किया हमला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव मुंडाला में ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। वन विभाग ने यहां पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव मुंडाला के रहने वाले नीटू का पालतू कुत्ता उनके घर में ही बंधा हुआ था। बुधवार की रात अचानक घर में तेंदुआ घुस आया और उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चीखने पर दौड़े परिजनों ने ललकारा तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से कुत्ता घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीण भी एकत्र हो गए और उन्होंने तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लग पाया।
बृहस्पतिवार को इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव मुंडाला में पिंजरा भी लगाया जाएगा। बता दें कि तीन दिन पहले छजलैट के गांव वैरमपुर और कूड़ामीरपुर के बीच में ईंट भट्ठे के पास राहुल चौधरी के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने फजलाबाद में गोवंशीय पशु को अपना निवाला बना लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले गांव फलैदा, उमरी कलां, शुक्ला में भी तेंदुए दिखाई दिए थे। लगातार तेंदुओं के दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें