ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने परिजनों के उसकी शादी तय करने की जानकारी देने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
गांव मानावाला निवासी एक युवती अपनी शादी नहीं करना चाहती थी ।वह घर पर गांव में युवक की तरह ही रहती थी। थी। उसके परिजन उससे शादी करने के लिए कहते थे तो वह शादी करने से साफ इन्कार कर देती थी। वह वैवाहिक जीवन को पसंद नहीं करती थी। उसे कई बार परिजनों ने समझाया लेकिन उसने शादी से साफ मना कर दिया कि वह किसी से भी शादी नहीं करेगी। परिजनों ने उसकी पसंद के लड़के के बारे में पूछा तो उसने इससे भी इन्कार कर दिया था।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को उसके परिजनों ने कहीं से फोन कर उसे बताया कि उन्होंने उसकी उसकी शादी तय कर दी है। इस पर युवती तनाव में आ गई। उसने जहर की गोलियां खा ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उत्तराखंड के जसपुर के एक अस्पताल में ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा। जहां भारी गमगीन माहौल में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।