फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट गोशाला पर घुसा तेंदुआ

Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार की रात छजलैट के रम्पुरा स्थित गोशाला में केयर टेकर रमेश और श्योप्रसाद रात्रि ड्यूटी पर थे। करीब 9:00 बजे गोशाला में गोवंश जोर-जोर से रंभाने लगा। जिस पर रमेश ने कमरे से बाहर निकल कर टॉर्च की रोशनी से देखा तो तेंदुआ गोशाला की दीवार पर चढ़ा था। उसने शोर मचाते हुए पटाखे छोड़े तो वह पीछे की ओर कूद गया।
विज्ञापन

लेकिन कुछ देर बाद ही तेंदुआ फिर आ गया। रमेश ने इसकी सूचना फोन से ग्राम प्रधान शमीम अहमद को दी। वह तमाम ग्रामीणों के साथ गोशाला पहुंचे। रम्पुरा से भी काफी लोग आ गए। ग्रामीणों ने पटाखे छोड़ते हुए काफी देर तक ढ़ोल बजाया तो तेंदुआ खेतों में भाग गया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी वन विभाग और एसडीएम कांठ को दी। करीब डेढ़ महीने पहले इसी गोशाला के बाहर घूम रहे एक गोवंश को तेंदुए ने निवाला बना लिया था और वह यहां कई दिन तक जमा रहा था। छजलैट के प्रधान शमीम अहमद ने कहा कि वह पिछले काफी दिनों से गोशाला में प्रकाश व्यवस्था कराए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात को गोशाला में पूरी तरह अंधेरा रहता है। जिससे गोवंश के साथ कर्मचारियों को भी जंगली जानवरों व जहरीले जीवों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें