फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वाहन की टक्कर से हुई थी तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा में तेंदुए की मौत किसी छोटे वाहन की टक्कर लगने से हुई थी। उसके सिर और नाक के बीच चोट है। बरेली आईबीआरआई में पोस्टमार्टम के दौरान घटना के कारणों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर बागड़पुर की मढ़ैया के नजदीक एमआई धर्मकांटा के सामने बुधवार की रात तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। सूचना मिलते ही तेंदुए के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जाम लगने पर पुलिस ने हवा में लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि तेंदुए के सिर और नाक के बीच किसी छोटे वाहन की टक्कर से चोट लगी है। तेंदुए की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। अमूमन तेंदुए की उम्र 12 साल तक होती है।
ज्ञानपुर में दो दिन पहले देखे गए थे दो तेंदुए
डीएफओ ने बताया कि कुछ दिनों पहले ज्ञानपुर मझोला में दो तेंदुओं के आने की सूचना मिली थी। जिले में कांठ, ठाकुरद्वारा मेें तेंदुए मौजूद हैं। मादा तेंदुए गन्ने के खेतों में प्रजनन करती हैं। तेंदुए कुत्ते को खाने के शौकीन होते हैं और गीदड़, जंगली सूअर व नीलगाय के बच्चे का भी शिकार करते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान नरेश सिंह ने बताया कि एक माह से गांव के बाहर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें