फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट में गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शावक...डियर पार्क में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में तेंदुए का शावक मिला है। वन विभाग ने इस बच्चे को फिलहाल डियर पार्क में रखवा दिया है। वन अफसरों ने अनुमान लगाया है कि इसका जन्म तीन दिन पहले ही हुआ होगा। आसपास के खेतों में तेंदुए की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

छजलैट कस्बे के पास एक गन्ने के खेत में यह शावक मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के अफसरों को दी। वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और शावक को अपने कब्जे में ले लिया। जिला वन अधिकारी अविनाश पांडेय ने बताया कि शावक की उम्र करीब तीन दिन मानी जा रही है। यह तेंदुए का ही शावक है, इसकी पहचान कर ली गई है। इसके बाद उसकी मां की भी तलाश की गई। काफी देर तक खेत में बच्चे को रखा गया। यह सोचकर कि अगर मादा आसपास होगी तो आ जाएगी। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी तेंदुआ आया नहीं। इस कारण वन विभाग ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया है। उसे डियर पार्क में रखा गया है, पशु चिकित्सक की देखरेख में उसे दूध भी पिलाया जा रहा है। उसकी आंखे अभी नहीं खुली हैं, मां के पास नहीं होने के कारण शायद दिक्कत आ रही है, वह काफी कमजोर है, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें