फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक सवार भाई-बहन पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अहरौला गांव में बाइक पर जा रहे भाई-बहन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों भाई-बहन को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन

बिलारी के गांव अहरौला निवासी नेत्रपाल सिंह अपनी बहन पुष्पा के साथ बाइक से होकर अपने दूसरे भाई की बाइक का तेल खत्म होने पर पेट्रोल देने के लिए जा रहे थे। शाम 8:30 बजे के करीब गांव से एक किमी आगे रास्त में तेंदुए ने अचानक बाइक सवारों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। भाई-बहन को तेंदुए ने झपटकर गिराने का प्रयास किया। तभी नेत्रपाल ने अपनी बाइक की गति तेज कर दी। जिससे दोनों की जान बच पाई। घायलों के मुताबिक तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। दोनों घायल किसी तरह अपने गांव अहरौला पहुंचे। इस घटना की जानकारी लोगों को दी। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां 112 नंबर पुलिस के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बता दें कि लगभग डेढ माह पहले अहरौला गांव से आठ किमी दूर धनुपुरा तुरखेड़ा गांव के जंगल में मादा तेंदुआ के दो शावक मिल थे। जिन्हें बाद में मादा तेंदुआ दोनों को कहीं ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें