फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीस जून तक अदालतों में काम न करने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन ने ई-रजिस्ट्री के विरोध में तहसील की सभी अदालतों में आगामी तीस जून तक न्यायिक कार्य न करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें बार पदाधिकारियों ने प्रस्तावित ई रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में लगातार आंदोलन तेज करने की बात कही। कहा गया कि केवल सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री का काम बंद करने से आंदोलन सफल नहीं होगा, बल्कि सभी अदालतों में भी न्यायिक कार्य स्थगित किया जाए। बैठक में सहमति बन जाने के बाद बिलारी तहसील की सभी राजस्व अदालतों और स्थानीय ग्राम न्यायालय में आगामी तीस जून तक न्यायिक कार्य पूरी तरह स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह व पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें