फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
बिलारी तहसील में तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन देते लेखपाल-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को लेखपाल संघ की तहसील बिलारी इकाई ने स्थानीय तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। चार घंटे बाद धरना खत्म कर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में तहसील सभागार पर पहुंचकर तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बिलारी तहसील के दो लेखपालों स्थायीकरण किए जाने, लेखपालों का मंडल स्तरीय स्थानांतरण शुरू किए जाने, लेखपालों का वेतन, स्टेशनरी और यात्रा भत्ता बढ़ाए जाने, लेखपालों की गृह तहसील में तैनाती का विकल्प खोले जाने आदि स्थानीय मांगों के अलावा अन्य प्रदेश स्तरीय विभागीय मांगें भी उठाई गईं। मौके पर शिव कुमार, नाजिया सुल्तान, फहीम हुसैन, सुमन भारती, जहांगीर आलम, मनीष गौड़ व दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें