फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एकता विहार में झुके खंभे और लटकते तार को कराया दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एकता विहार कॉलोनी साउथ के ए, बी और सी ब्लॉक में आखिरकार लोगों को झुके बिजली के पोल और लटकते तारों की समस्या से निजात मिल गई है। अमर उजाला में 27 अक्तूबर के अंक में झुके बिजली के पोल...खोल रहे सिस्टम की पोल शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को बिजली निगम ने झुके पोल और लटकते तारों को दुरुस्त करा दिया है। इससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कॉलोनी के सी ब्लॉक में बिजली के खंभे जर्जर हालत में थे, जबकि ए ब्लॉक में खंभा झुका हुआ था। वहीं, बी ब्लॉक में बिजली के तार पेड़ से बांधे गए थे। इन समस्याओं के चलते कॉलोनी के लोगों को हर समय हादसे का डर सताता था। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक शानू ने आईजीआरएस पोर्टल पर दो बार शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन समस्या जस की तस रही। रविवार को समस्या का समाधान होने पर कॉलोनी के लोगों ने अमर का आभार जताया।

वर्जन
एकता विहार कॉलोनी साउथ में लटके तार और झुके खंभों को सही करा दिया गया है। अगर कहीं झुके खंभे या लटके तारों से समस्या उत्पन्न होती है तो उन्हें चिह्नित कर सही कराया जाएगा। -प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें