फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुर्गा कॉलोनी में झुके बिजली के पोल-तार, हादसों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में विक्रेस पैलेस के पास एक गली में बिजली का पोल झुका हुआ है। इसके साथ ही बिजली और वाईफाई के तार भी नीचे लटके हुए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बिजली और वाईफाई के तार टूटे या नीचे लटके रहते हैं। रात के अंधेरे में ये तार दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक सवारों को चोटें भी लगी हैं। कई बार बाइक में तार अटकने से संतुलन बिगड़ जाता है और लोग गिर जाते हैं।
आशा गुप्ता ने बताया कि उन्हें स्कूटी चलाने में दिक्कत होती है क्योंकि रात में तार नहीं दिखते। अभिषेक कांत ने कहा कि झुका पोल कभी भी गिर सकता है और रात में तारों से बाइक गिरने की घटनाएं हुई हैं। अनुराग शर्मा ने बताया कि दिन में तार बांध दिए जाते हैं, पर रात में अंधेरे के कारण परेशानी होती है। कमल किशोर ने भी झुके खंभे और लटके तारों से निकलने में दिक्कत की बात कही है।
विज्ञापन


कोट
कॉलोनी में दिखवाया जाएगा पोल किस तरह से झुका हुआ है। जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण कराया जाएगा। सोमवार को टीम भेजी जाएगी।- विकास वार्ष्णेय, एसडीओ शहर, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें