फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए कार्य स्थगित रखेंगे अधिवक्ता

Tue, 16 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के चेंबर पर सोमवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई।
बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना संबंधी केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा बेंच स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। इस क्रम में 17 दिसंबर को अदालतों में न्यायिक कार्य इस स्थगित रखने का भी आह्वान किया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद में भी 17 दिसंबर को न्यायिक कार्य स्थगित रखने में सहयोग को कहा है।बैठक में सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित किए जाने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन बिलारी द्वारा एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा तथा सभी स्थानीय अदालतों में 17 दिसंबर को न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। पूर्व अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें