फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन के विवाद के निस्तारण को चार सदस्यीय टीम गठित

Tue, 16 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सुल्तानपुर गांव निवासी किसान विनेश सिंह ने कुंदरकी के भाजपा विधायक रामवीर सिंह और एसडीएम बिलारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि रामगंगा नदी में बाढ़ आने पर उसकी तीन बीघा जमीन नदी के दूसरी पार चली गई और पड़ोसी कृषकों ने कब्जा कर लिया। एसडीएम ने किसान की समस्या का समाधान करने के लिए नायब तहसीलदार कुंदरकी की अध्यक्षता में राजस्व टीम गठित कर दी। इस टीम में राजस्व निरीक्षक अकबर अली के अलावा लेखपाल मोहम्मद फैजान, दिनेश कुमार प्रथम और नागेश कुमार को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें