मुरादाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय में धरना दे रहे अधिवक्ताओं से मंगलवार को कांग्रेस और सुभासपा के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिले। दोनों पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के नेतृत्व में अधिवक्ता रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में धरना दे रहे हैं। अधिवक्ता ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं कराने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर धरनास्थल पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों से मिलकर पार्टी का समर्थन दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अधिवक्ताओं से कहा कि वह उनकी मांगों को अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे और मांग रखेंगे कि वह इस मुद्दे को संसद एवं विधानसभा में उठाएं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने भी अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने उन्हें केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राज भर के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने में अजय बंसल, आवरण अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना, प्रदीप सिन्हा बबली, अनुज विश्नोई, विश्वास गुंबर, अभिनव भट्ट समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।