फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसील बार सदस्य के जूनियर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने पर भड़के वकील

Sun, 02 Aug 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता अशोक कुमार के जूनियर के खिलाफ दो दिन पहले थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराजगी जताई गई। बार एसोसिएशन ने दर्ज रिपोर्ट को पूरी तरह से झूठा बताया। तहसील बार पदाधिकारियों ने सीओ को ज्ञापन और शपथ पत्र देकर अधिवक्ता के जूनियर के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को खत्म करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बार सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि उनके जूनियर प्रशिक्षु अधिवक्ता के खिलाफ थाना बिलारी में फर्जी तथ्यों के आधार पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में जिस समय की घटना होना दिखाया गया उस समय उनके जूनियर तहसील की अलग अलग अदालतों में न्यायिक कार्य कर रहे थे। इसका सबूत तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में मौजूद है।
बैठक में बार सदस्य के जूनियर के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए तय किया गया कि सीओ को ज्ञापन देकर पूरा घटनाक्रम बताया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। शनिवार शाम को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह से मिले। इस दौरान सीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया तथा बार अध्यक्ष और सचिव समेत दस बार पदाधिकारियों ने शपथ पत्र देकर दर्ज रिपोर्ट को पूरी तरह से झूठी बताया। सीओ ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें