कांठ। सक्रिय रूप से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर कांठ में अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात को सराहनीय और अधिवक्ता हित में बताया है।
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका के नेतृत्व में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे अधिवक्ताओं के हित में एक सराहनीय कदम बताया। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं के लिए यह निर्णय काफी अच्छा और सुखद है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। बार महासचिव शहजाद रफी खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत परवीन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अंसारी, संजीव कुमार बिश्नोई, शमशाद हुसैन, सीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पूर्व महासचिव दीपक बिश्नोई, विजयवीर सिंह, अतुल कुमार, पारितोष भारती, भूपेंद्र सिंह, विनेश कुमार, मोहम्मद सुहैल खान, अजहरूद्दीन, हिमांशु धीर, योगेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, सुनील कुमार आदि अधिवक्ता रहे।