फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसीलदार से वार्ता के बाद वकीलों ने स्थगित किया आंदोलन

Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील में बृहस्पतिवार दोपहर तहसीलदार और बार पदाधिकारियों के बीच चल रहा गतिरोध वार्ता के बाद दूर हो गया। तहसीलदार ने वकीलों की मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया। बार पदाधिकारियों ने शुक्रवार से तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य बीते लगभग दस दिन से तहसीलदार बिलारी के न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं कर रहे थे। बार पदाधिकारियों का आरोप था कि तहसीलदार का रवैया युवा वकीलों के प्रति संतोषजनक नहीं है। हालांकि इस दौरान कई दिन पहले तहसीलदार और बार पदाधिकारियों में वार्ता भी गई थी उसके बावजूद वकील उनकी अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किए हुए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल और तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशाों का पालन करते हुए वकीलों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ने भरोसा दिलाया कि वह सदैव और बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बना रहने के पक्षधर हैं।
वार्ता के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, तहसील बार सचिव सुनील कुमार,नवाब हुसैन, परमजीत सिंह, जबर सिंह, आशीष शर्मा, विशन सिंह, मनोहर मौर्य, उसमान अली, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद आदि बार सदस्य मौजूद रहे। तहसील बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता संपन्न हो जाने के बाद अब बार एसोसिएशन ने तय किया है कि शुक्रवार सुबह तहसीलदार की अदालत में पूर्व की तरह वकीलों द्वारा मुकदमों की पैरवी की जाएगी। बार सचिव ने बताया कि तहसीलदार से वार्ता के दौरान तहसील के युवा वकीलों को तहसील परिसर में चेंबरों के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग भी दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें