फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे स्वास्थ्य कर्मियो को टीका लगवाने के लिए आखिरी मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में टीकाकरण से रह गए हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना से खुद को सुरक्षित करने के लिए आज आखिरी मौका है। छूटे 4770 स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण के 46 सत्र होंगे। वहीं 478 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में काम करने वाले 18786 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाना था। इसमें आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी शामिल हैं। अलग-अलग तारीखों में हुए टीकाकरण के छह दिवसों में 14016 हेल्थ केयर वर्करों को ही टीका लग सका है। करीब 4770 स्वास्थ्य कर्मियों को अभी टीका नहीं लग पाया है। इन छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही 478 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण के 46 सत्र होंगे। छह सत्रों में 478 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं छूटे 4770 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगवाई जाएगी।
किस तारीख में कितने हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण से छूट गए
तारीख------संख्या
16 जनवरी----121
22 जनवरी----1246
28 जनवरी----1736
29 जनवरी----2550
04 फरवरी----1332
05 फरवरी----653
हेल्थ केयर वर्करों की दूसरी डोज का शेड्यूल
- 15 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 04 मार्च, 05 मार्च, 15 मार्च,
18 और 22 फरवरी को लगेगा फ्रंटलाइन वर्करों को टीका
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 18 और 22 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों को 05 मार्च, 16 मार्च, 12 मार्च, 18 मार्च, 22 मार्च को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें