फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पुराने मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थाने में महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराये पर रहती थी। मकान मालिक का बेटा शनि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर उसने मकान छोड़ दिया और दूसरे मकान में किराये पर रहने लगी थी। 25 जुलाई को उसकी बेटी का जन्मदिन था। जिसमें आरोपी शनि भी आया था। 28 जुलाई को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शनि पहुंच गया और वहां से उसे अपने साथ अपने दोस्त संदीप के घर ले गया। यहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी देकर पीड़िता को घर भेज दिया। किशोरी गुमसुम रहने लगी। मां ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी शनि के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें