मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लघु उद्योग भारती का शनिवार को 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
समारोह में वरिष्ठ निर्यातक सतपाल पूगला, सतीश धीर, अजमल और सोहल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं युवा उद्यमी अश्विनी गौतम, इरेश बंसल, पार्थ गोयल, कनिष्क सिंह एवं सृष्टि सिंघल को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा मेरठ संभाग और मुरादाबाद मंडल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ‘जिम्मी’ ने संगठन के इतिहास और उसकी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल ने निर्यातकों एवं उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। मेरठ संभाग के उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने मुरादाबाद के उद्योगों के लिए प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुरादाबाद इकाई के अध्यक्ष रचित अग्रवाल ने सभी अतिथियों, उद्यमियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अमित कपूर ने किया।
00
यह लोग रहे मौजूद
स्थापना दिवस समारोह में हेमंत जुनेजा, अतुल भूटानी, मयंक अग्रवाल, राकेश ढाल, रुचिर अग्रवाल, अमित चौधरी, हरिराज सिंह, अजय गोयल, मनीष पोपली, सचिन कपूर, गौरव ओहरी, नीरज रस्तोगी, अंकुर सिंघल, परिमल अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल, हिमांशु मेहरा, प्रशांत त्यागी, कौशल निरंजन, राजीव गोयल, सुमित चावला, मनीष जैन, मनीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विकास गुप्ता, विकास अरोड़ा, विशाल अग्रवाल, अनुशेष सिंह, अभिषेक अग्रवाल, रजत अग्रवाल और अजय आनंद मौजूद रहे।