फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौपाल आयोजन में मिलीं खामियां, पंचायत सचिव को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रामनगर गंगपुर गांव के पंचायत सचिवालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने पूरी बिजली न मिलने व हैंडपंप खराब होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। चौपाल के आयोजन में खामियां सामने आने पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी के इलाके और निजी विद्युत नलकूपों को निर्धारित शिड्यूल की पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने पेंशन न मिलने, नया राशन कार्ड न बनने और पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने की भी शिकायत की। बाल विकास विभाग से संबंधित बाल पुष्टाहार समय से न बंटने समेत कई शिकायतें आईं लेकिन सीडीपीओ के चौपाल में न पहुंचने की वजह से इन शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया।
ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्राम गजेटियर के लिए जो जानकारी संकलित की गई है उसे बीडीओ ने ग्राम चौपाल में पढ़कर सुनाया। सत्यापन के दौरान संकलित जानकारी में कई त्रुटियां और खामियां सामने आईं, जिन्हें पंचायत सचिव की लापरवाही माना गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने जब सामुदायिक शौचालय की जांच की तब यहां रनिंग वाटर की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पंचायत घर के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब मिलने और यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आने पर उसे नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें