फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चार दिन पहले छात्रा अगवा, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन बरात आने के चार दिन पहले ही युवती (दुल्हन) नकदी और जेवर के साथ गायब हो गई। परेशान परिजनों ने हर संभावित जगह लड़की को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भाई ने दो युवकों पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता युवती और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की लड़की एमए कर चुकी है। भाई ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को बहन की शादी है। 18 अप्रैल की शाम से बहन गायब है। उन्होंने पुलिस को ये भी जानकारी दी है कि घर से नकदी और जेवर भी गायब हैं। परिवार के लोगों ने लड़की की काफी तलाश की मगर सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने उन्होंने दिल्ली निवासी पल्लव अवस्थी व उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के गिन्नी खेड़ा काशीपुर निवासी गौरव शर्मा के खिलाफ युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने शादी करने के उद्देश्य से उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। भाई ने संदेह जताया कि दोनों युवक उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें