फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लैब में पर्याप्त उपकरण नहीं, प्रैक्टिकल के बिना साइंस की पढ़ाई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में बनी केमेस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स की प्रयोगशालाओं पूरे उपकरण नहीं हैं। प्रैक्टिकल के बिना साइंस के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की पढ़ाई खत्म हो गई। गुरु जंभेश्वर विवि की ओर से पहले सेमेस्टर की परीक्षा जल्द ही शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

केजीके कॉलेज में साइंस में 450 से अधिक विद्यार्थी हैं। कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा दी जानी होती है। इसके लिए सभी उपकरणों का लैब में होना आवश्यक होता है। लेकिन कॉलेज में लैब ठप पड़ी है। प्रैक्टिकल में उपयोग होने वाले काफी उपकरण अलमारियों में बंद हैं। कुछ बाहर रखे हुए हैं तो उन पर धूल मिट्टी की परत चढ़ने से खराब हो रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा के समय प्रैक्टिकल कराया जाता है। प्रयोगशाला में पुराने सामान रखे हुए हैं। इसकी वजह से काफी परेशानी होती है। केमेस्ट्री प्रयोगशाला में केमिकल की भी कमी है। कई साल पुराने केमिकल रखे हुए हैं। वहीं साइंस बिल्डिंग जर्जर हालत में पहुंच गई है। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थी पढ़ने बहुत कम आते थे। जो भी विद्यार्थी आएं उन्हें पढ़ाया गया और आवश्यकता के अनुसार प्रैक्टिकल भी कराया गया। वैसे तो प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने के कुछ दिन पहले ही कराया जाता है।
00
गृह विज्ञान और ड्राइंग व पेंटिंग लैब में उपकरण नहीं
-गृह विज्ञान और ड्राइंग व पेंटिंग के लैब में एक भी उपकरण नहीं है। यह शो पीस प्रयोगशाला है। छात्राओं का कहना है कि वह पढ़ने के लिए आती हैं लेकिन कभी उन्हें प्रैक्टिकल नहीं कराया जाता है। छात्राओं को प्रैक्टिकल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

00
शौचालय का दरवाजा टूटा होने से परेशानी
-गृह विज्ञान विभाग के पास बने शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है। इससे छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शौचालय में साफ-सफाई का भी अभाव है। कर्मचारियों ने बताया कि दरवाजा ठीक कराने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया।
00
वर्जन
-पैक्टिकल कराने वाले विभाग की ओर से प्रयोगशाला के सामान की मांग नहीं की गई। उपकरण की मांग की गई होती तो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया होता।- प्रो. अजय सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें