फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 12 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के जालपुर में आबादी के निकट गन्ने के खेत में शुक्रवार देर रात 50 वर्षीय मजदूर मरणासन्न हालत में मिला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर लोहे के पाइप, ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संतोष सिंह के भाई मनीष कुमार की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं।

भगतपुर के जालपुर निवासी संतोष सिंह मुरादाबाद के एक पीतल कारखाने में मजदूरी करते थे। मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनके गांव स्थित एक मैरिज हॉल में देवीपुरा से बरात आई थी। जिसमें उसके भाई संतोष सिंह भी शामिल थे। शादी समारोह के दौरान एक आरोपी द्वारा लापरवाही से कार बैक की जा रही थी। जिसपर संतोष सिंह ने उससे सावधानी से कार बैक करने को कहा, इसी बात को लेकर आरोपियों से संतोष सिंह का विवाद हो गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी बात के चलते आरोपियों ने उसके भाई पर ईंट व पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में गन्ने के खेत में डालकर भाग गए।
विज्ञापन


काफी समय तक संतोष सिंह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद रात करीब साढ़े बारह बजे गांव निवासी सतवीर के घर के पास अर्जुन के गन्ने के खेत में वे मरणासन्न हालत में मिले। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संतोष सिंह के भाई मनीष कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी लकी, नीटू व मित्रपाल निवासी हुमायूंपुर थाना भोजपुर व कपिल निवासी देवीपुरा थाना भोजपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी का 15 वर्ष पहले हो चुका था निधन, संतोष सिंह की पत्नी पार्वती का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में बेटी चंचल (22), बेटे अनुज (20) और तनुज (18) हैं। संतोष सिंह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें