फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में आगरा हाईवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। थाना बनियाठेर के अकरौली गांव निवासी बेगराज प्रजापति (65) की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

अकरोली गांव निवासी बेगराज प्रजापति और बलराम जाटव मुरादाबाद की एक फर्म में काम करने के बाद सोमवार शाम वापस लौट रहे थे। दोनों मुरादाबाद से बस में बैठकर बिलारी पहुंचे। बिलारी से अपने गांव अकरोली आने के लिए ई-रिक्शा में बैठे। देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा हाईवे पर सहसपुर पुलिस चौकी से आगे पहुंचा, तभी मुरादाबाद से चंदौसी की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे कई लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल अकरोली निवासी बेगराज और बलराम को सहसपुर चौकी पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्साधिकारी ने दोनों को देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर बेगराज को परिजन मंगलवार तड़के उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में बेगराज ने दम तोड़ दिया। मजदूर बेगराज की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसी घटना से संबंधित कोई तहरीर थाने में किसी की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें