फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad:विवाद के बाद मजदूर को छत में ले जाकर पीटा, बात बढ़ी तो दे दिया धक्का, हाथ-पैर टूटे

Sun, 03 Dec 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक मजदूर को जमकर पीटा गया। बात बढ़ने पर उसे छत से धक्का दे दिया गया। इससे उसके शरीर की कई जगहों की हड्डी टूट गई है।  
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में मजदूर को छत से धक्का दे दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में घायल के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर लाइन पार निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसका भाई राधेश्याम (40) बगिया माता मंदिर के पास अपने मकान में अकेला रहता है।

विज्ञापन


राधेश्याम मजदूरी करता है। 19 नवंबर की रात करीब दस बजे शिवकुमार अपनी छत पर टहल रहा था। इसी समय पड़ोस में रहने वाला अनिल अपने भाई हरिओम और बहनोई छत्रपाल के साथ अपनी छत पर मौजूद था। उसके भाई राधेश्याम ने एक साल पहले छत्रपाल को दो हजार रुपये उधार दिए थे।

राधेश्याम ने छत्रपाल से अपने रुपये वापस मांगे। इस बात से गुस्साएं छत्रपाल राधेश्याम को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे मकान की छत पर ले गए और धक्का दे दिया। जिसमें वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तब पता चला कि राधेश्याम के पैर और नाक की हड्डी टूट गई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल, उसके भाई हरिओम और बहनोई छत्रपाल के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें