फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर भट्ठा मजदूर से ठग लिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मैनाठेर के इमरतपुर लालापुर निवासी राजाराम से ठगों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी पीड़ित से लगातार रकम मांग रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

राजाराम ने बताया कि वह ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह सरकारी विभाग के दफ्तर से बोल रहा है। राजाराम के नाम पर प्रधानमंत्री आवास आया है। आवास निर्माण के लिए 18 लाख रुपये खाते में आएंगे। जिसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे। आरोपी ने राजाराम को मुरादाबाद बुला लिया। उनसे 50 हजार रुपये उससे ले लिए। जिसमें से 5 हजार रुपये बैंक एकाउंट खुलवाने और अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए ले लिए। अब फिर से आरोपी रकम मांग रहा है। अब पीड़ित को एहसास हो गया है कि आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें