फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेकाबू कार की टक्कर से मजदूर की माैत

Fri, 10 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-स्योहारा मार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया। उसकी मौके पर है मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे पहले तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क किनारे खड़ीं दो बाइकों और एक जेनरेटर को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। शरीफनगर निवासी मोहम्मद फईम अहमद (55 ) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे घर पर खाना खाकर वह गांव में ही मजदूरी करने जा रहे थे। शरीफनगर बस स्टैंड पर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
उनके सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले इसी कार के चालक ने सड़क के पास खड़ी दो बाइकों और एक जेनरेटर को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। दुर्घटना को देख कर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उस पर गुस्सा निकालते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया तभी पुलिस मौके पर आ गई और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर कोतवाली ले गई। कार चालक भी शरीफनगर का निवासी बताया जाता है। बाद में पुलिस मोहम्मद फईम के शव को भी सरकारी अस्पताल ले आई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे विधायक नवाब जान खां ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मोहम्मद फईम की मौत से उसकी पत्नी नाजुक जहां का रोते हुए को बुरा हाल था। मोहम्मद फहीम के कोई बेटा नहीं है। उनकी तीन बेटियां हैं। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी मोहम्मद फहीम की थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक को पकड़ लिया गया है। अभी दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें