फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सड़क निर्माण कंपनी के डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पत्नी ने डंपर चालक पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि मजदूर मिट्टी भरे डंपर का डाला खोल रहा था तभी उसकी चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया था। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन



गांव सरकड़ा करीम निवासी सर्वेश देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पति मोहन सिंह ( 35) मुरादाबाद हाईवे के सड़क निर्माण कंपनी में मजदूर का काम करते थे। रविवार को रात करीब 11:50 बजे गांव लौंगी खुर्द के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था। वहां उसके पति भी काम कर रहे थे। तभी डंपर के चालक जनपद बिजनौर के तहसील धामपुर के गांव बनियोवाला निवासी ने डंपर को उनके पति के ऊपर चढ़ा दिया। इससे मोहन सिंह के दोनों टांगें कुचल गईं। उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सर्वेश देवी ने डंपर चालक पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि मोहन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि मोहन सिंह डंपर का डाला खोल रहा था तभी उसके चपेट में आकर यह हादसा हो गया। शिकायत की जांच की जा रही है।



चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया



ठाकुरद्वारा। मोहन सिंह की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं पत्नी सर्वेश देवी भी अपने भविष्य को लेकर परेशान है। मोहन सिंह की मौत से उसकी पत्नी, पिता, पुत्री स्वाति (14), दीपांशी (12 ), यश (10) एवं बसु( 8) बेहद दुखी हैं। उनका रोते हुए बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें