फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महलोली में ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गांव महलोली में घर में मिट्टी का भराव करते समय ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से किसान बाबू की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनाें में चीत्कार मच गई और लोगों को भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम महलोली निवासी किसान बाबू (45) सोमवार की सुबह पांच बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लाकर अपने नवनिर्मित मकान के अंदर डाल रहे थे। बताते है कि मिट्टी डालते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हिच की एक पिन अचानक टूट गई। ट्राॅली अलग होने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिनको आनन फानन बाहर निकाला गया। साथ ही इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गम से बेहाल परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे। वहीं गमगीन माहौल में किसान के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें