फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर तक हर हाल में पूरा हो नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य: धर्मपाल

Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सिंचाई खंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह ने चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में समीक्षा के दौरान 78 एजी नलकूप पर लगाए जाने वाले दो कुलावे का कार्य अधूरा मिलने पर उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने नाराजगी जताई और एक माह के भीतर इसे पूरा कराने को कहा। पांच नलकूप यांत्रिक खराबी और 10 बिजली दोष के कारण बंद होने की बात सामने आने पर उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने सभी 15 नलकूपों को एक सप्ताह में दुरुस्त कराकर इनके संचालन के निर्देश दिए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार गुप्ता, श्रद्धा भट्ट, आरपी सिंह, अंबरीश कुमार, सहायक अभियंता मलखान सिंह, कौशल रानी, विनोद कुमार सागर, अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें