फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक के बेटे ने दिल्ली से चोरी कार से बांटी थी शराब

Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद के कुंदरकी थाने में अपनी होंडा सिटी कार को देखते कपड़ा व्यापारी हर्ष कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर अवैध शराब के साथ पकड़ी गई होंडा सिटी कार दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से चोरी की गई थी। सोमवार को दिल्ली पुलिस के साथ कार के मालिक कपड़ा व्यापारी हर्ष कुमार कुंदरकी थाने पहुंचे और कार की पहचान की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे ओवैस उर्फ कल्लन के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान इस कार से शराब बांटने का मामला दर्ज किया था। सोमवार को विधायक के बेटे कल्लन के गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं। 

दिल्ली के कूंचा घासीराम चांदनी चौक निवासी कपड़ा व्यापारी हर्ष कुमार सोमवार को कुंदरकी थाने पहुंचे, उनके साथ दिल्ली के मॉडल टाउन थाने का सिपाही डीएस सारंग भी था। हर्ष कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को उन्होंने मॉडल टाउन थाने में अपनी होंडा सिटी कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


2015 मॉडल की होंडा सिटी कार का नंबर डीएल3सीसीएच1199 है। कुंदरकी के थाना प्रभारी प्रेम चंद्र शर्मा ने बताया कि अभी जांच चल रही है इसलिए कार को मालिक की सुपुर्दगी में नहीं दिया जा सकता। इसके लिए कार मालिक को कोर्ट में अर्जी देनी होगी। कोर्ट के आदेश पर ही कार मालिक को दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि एसएसपी ने मामले की जांच थाना बिलारी पुलिस को सौंपी है, वहीं के एसएसआई मानचंद विवेचना कर रहे हैं। गौर हो कि इस कार को मुरादाबाद की इन्फील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के नंबर यूपी21एजैड 8055 से कुंदरकी क्षेत्र में चलाया जा रहा था, जबकि कार पर इंजन,चेसिस नंबर  असली ही थे।

13 फरवरी को सपा विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर पुलिस ने हरियाणा की शराब के साथ कार को पकड़ा था। पुलिस के सामने कार से निकलकर विधायक का बेटा ओवैस उर्फ कल्लन भागा था। कार में जिंदा कारतूस, फर्जी आरसी और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें