फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम से मिले कुंदरकी विधायक, विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से विधायक रामवीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने मूंढापांडे विकास खंड के लोधीपुर-बिकनपुर मार्ग पर रामगंगा नदी के क्षतिग्रस्त पुल व पहुंच मार्ग की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण सैकड़ों गांवों का आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने पुल के पुनर्निर्माण, विस्तार एवं ऊंचाई बढ़ाने और रामगंगा नदी के बाइफरकेशन पॉइंट पर चेकडैम बनाकर स्थायी बाढ़ सुरक्षा की मांग की। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला कार्ययोजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग से सरकड़ा खास, गुरेर, अब्दुल्लापुर, सहसपुर, मातीपुर मैनी, इमरतपुर ऊधो, भीतखेड़ा-रनियाठेर, मलकपुर-सराय, नियामतपुर इकरोटिया, रुस्तमपुर बड़मार और मिलक गुरेर से जुड़े 11 सड़क कार्यों की स्वीकृति मांगी गई।
जिला पंचायत के माध्यम से समदी मुंडिया-मलकपुर से वीरपुर बरियार, झोंडा जाहरवीर मंदिर से रौंडा शिव मंदिर, लक्ष्मीपुर कट्टई से साहूनगला, मझोली खास से बसेरा खास, सहसपुर से एनएच-24 और नवाबपुरा-दलपतपुर से शिवपुरी नई बस्ती की ओर छह संपर्क मार्ग बनाने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

धर्मार्थ योजना में मिलक बाजपुर के प्राचीन शिव मंदिर, खबड़िया भूड़ के प्राचीन हनुमान मंदिर तथा परशुपुरा बाजे से किस्वा नगला के धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले तीन मार्गों के निर्माण की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त फतेहपुर मलकपुर मार्ग के पुनर्निर्माण, कूरी, मोहनपुर-तखतपुर, अहमदनगर जैतवाड़ा-कुंदरकी, मिलक गंगवारी वाया लालपुर, हरियाणा-शेखपुर खास और जैतपुर पट्टी से जुड़े छह मार्गों की विशेष मरम्मत का अनुरोध किया। विधायक रामवीर सिंह ने इन कार्यों को जनहित में आवश्यक बताते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन, बाढ़ से राहत और बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


फोटो संख्या पांच भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें