फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: सपा प्रत्याशी रिजवान के गढ़ से ज्यादा रामवीर के बूथ पर वोटिंग, कुंदरकी में 57.86% मतदान

Fri, 22 Nov 2024 04:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी उपचुनाव में सबसे अधिक 95.92% मतदान लार रसूलाबाद के बूथ पर हुआ, जबकि जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी के बूथ संख्या छह पर सबसे कम 16.54% मतदान दर्ज किया गया। सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने अपने गांव डोमघर के बूथ पर मतदान किया, जहां 72.66% और 67.47% मतदान हुआ। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के गांव दौलारी के बूथों पर 76.95% तक मतदान हुआ।

विज्ञापन
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के गांव डोमघर के दो बूथों पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के गांव दौलारी के बूथों की तुलना में कम वोट पड़े। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 95.92 प्रतिशत मतदान लार रसूलाबाद के बूथ पर हुआ। वहीं जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी के बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि इस मतदान केंद्र पर दिनभर राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने ने अपने गांव डोमघर के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर मतदान किया। इस मतदान केंद्र के बूथ संख्या एक पर 72.66 प्रतिशत और बूथ संख्या दो पर 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपने पैतृक गांव दौलारी के कंपोजिट विद्यालय के बूथ पर मतदान किया। यहां बूथ संख्या एक पर 76.95 प्रतिशत, बूथ संख्या दो पर 65.12, बूथ संख्या तीन पर 62.76 प्रतिशत, बूथ संख्या चार पर 68.53 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह रही कुंदरकी स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज पर दिनभर सभी दलों के नेता जुटे रहे।
विज्ञापन


अधिकारी भी बार-बार इस केंद्र का दाैरा कर रहे थे। इसके बावजूद इस केंद्र के बूथ संख्या छह पर सबसे कम 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इस मतदान केंद्र पर छह बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या एक पर 38.54, दो पर 30.53, तीन पर 27.50, चार पर 21.12, पांच पर 20.45 फीसदी मतदान हुआ। यहां मतदाताओं में वोट डालने के प्रति उत्साह नहीं दिखा। 

जांच के बाद बढ़ा आंकड़ा, कुंदरकी में 57.86 प्रतिशत हुआ मतदान

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दूसरे दिन समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 2,22,588 मतदाताओं मतदान किया। ऐसे में मतदान प्रतिशत जो एक दिन पहले 57.72 था, उसमें 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई और कुल मतदान 57.86 फीसदी हुआ। कुंदरकी विधानसभा के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद जिले के अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक 57.18 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया था।

उस समय पांच बजे से पहले लाइन में लगे लोगों के मतों का आंकड़ा नहीं जोड़ा गया था। बाद में 57.72 फीसदी मतदान का आंकड़ा जारी किया गया था। डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान के कागजातों की समीक्षा की। सभी कागजों की स्क्रूटनी के बाद नया आंकड़ा सामने आया।

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुल 2,22,588 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार 62.27 प्रतिशत पुरुष, 52.65 महिलाओं और 23 प्रतिशत अन्य लोगों ने मतदान किया है। कुंदरकी में कुल मतों की संख्या 3,84,673 है।

विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण कर भेजी गई रिपोर्ट

जिला निर्वाचन में लगी अधिकारियों की टीम ने चुनाव के दौरान मिली शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद चुनाव आयोग को फाइनल रिपोर्ट भेजी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें