फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: बसपा ने रफतउल्ला को मैदान में उतारा, भाजपा और सपा ने अभी भी नहीं खोले पत्ते

Sat, 19 Oct 2024 02:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/संभल

सार

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर बसपा ने रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। रफतउल्ला चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और बसपा के लंबे समय से कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुटने को कहा है। 
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला उर्फ छिद्दा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रफतउल्ला एक बार असमोली और तीन बार संभल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अभी तक भाजपा और सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि संभल के मूसापुर गांव निवासी रफतउल्ला किसान हैं। वह 1996 से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रफतउल्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रफतउल्ला ने बताया कि वह अब तक चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह खेती के साथ आलू का कारोबार भी करते हैं। रफतउल्ला का अमरोहा जिले के चौधरी सराय में भी एक घर है। टिकट के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक, पूर्व सांसद मुनकाद अली, विजय सिंह, मोहित आनंद ने संस्तुति की थी।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जुटेंगे। चुनाव जीतने के लिए सभी पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

28 साल पहले लड़ा था पहला चुनाव

संभल के गांव मूसापुर निवासी बसपा के वरिष्ठ नेता रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को बसपा ने कुंदरकी से टिकट देकर फिर भरोसा जताया है। इसकी जानकारी संभल जिले के बसपा कार्यकर्ताओं को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। वर्ष 1996 में रफतउल्ला ने पहला चुनाव बसपा के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था।

इसके बाद 16 वर्ष तक बसपा की राजनीति तो की लेकिन चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। हालांकि वह वर्ष 2002 और 2007 में भी टिकट मांगने के दावेदारों में शामिल रहे थे। वर्ष 2012 और 2017 में लगातार बसपा के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद वर्ष 2022 में असमोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला लेकिन इस चुनाव में भी जीत नहीं मिली। अब एक बार फिर बसपा ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि तुर्क बिरादरी को साधने के लिए बसपा ने टिकट दिया है।

हालांकि कई अन्य प्रत्याशी भी तुर्क बिरादरी से ही ताल्लुक रखते थे लेकिन बसपा ने रफतउल्ला पर ही भरोसा जताया। सपा ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन सपा के टिकट के लिए भी संभल के कई दावेदार लाइन में लगे हैं।

राजनीति के जानकारों के बीच चर्चा है कि संभल से एक वरिष्ठ नेता की दावेदारी सबसे मजबूत है। टिकट पाने के लिए वह लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें