फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: मुरादाबाद में अखिलेश यादव की जनसभा आज, जेल में बंद आजम खां के परिजनों से मिलने जाएंगे

Mon, 11 Nov 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुंदरकी उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी रिजवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रामपुर में सपा नेता आजम खां के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही यूपी में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उपचुनावों का माहौल गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के सभा के बाद सपा की बड़ी रैली होने जा रही है। सपा ने यहां जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश की इस जनसभा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे कुंदरकी मार्ग पर स्थित बिस्किट फैक्टरी के पास सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वह करीब डेढ़ घंटे तक मंच पर रहेंगे और जनता के साथ सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

आजम खां के घर जाएंगे अखिलेश

कुंदरकी की सभा के बाद अखिलेश यादव रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के परिवार से मिलने के लिए भी जाएंगे। सभा के बाद वह जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से कार द्वारा जेल रोड स्थित आजम खां के आवास पर जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता आजम खां पिछले एक साल से सीतापुर जेल में बंद हैं, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में कैद हैं। अखिलेश यादव रामपुर में आजम खां के परिवार से करीब 45 मिनट तक मुलाकात करेंगे। आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को हाईकोर्ट से राहत मिली हैं। इन दिनों वह रामपुर में हैं।

विज्ञापन

प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अखिलेश यादव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि जनसभा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुरादाबाद और रामपुर पुलिस ने कार्यक्रम में कई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें