फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात सोनकनपुर पुल के पास मुठभेड़ में महिला से कुंडल लूटने वाले आरोपी मो. रफी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह संभल निवासी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मझोला क्षेत्र के प्रकाशनगर चौराहे पर मानसरोवर काॅलोनी निवासी प्रेमवती से कुंडल लूट लिया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। उसी रात हर्बल पार्क के पास पुलिस ने मुठभेड़ में कटघर के कोहिनूर तिराहा करूला निवासी आरोपी हामिद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के पैर में गोली लगी थी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी रफी और उसका एक अन्य साथी अर्जुन मौके से भाग निकले थे। बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम ने आरोपी रफी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी अर्जुन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें