फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को प्रेरित करने कराया सैंपल तो पॉजिटिव आए कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार स्थित सुपर बाजार में लगातार दूसरे दिन रैपिड एंटीजन टेस्टिंग हुई। ड्यूटी पर तैनात सदर कोतवाल ने व्यापारियों को प्रेरित करने के लिए जांच कराई तो सैंपल पॉजिटिव आ गया। बाजार के चार व्यापारी, चाय विक्रेता और खरीदारी करने पहुंचे दो ग्राहक भी पॉजिटिव आ गए। चाय वाले के संक्रमित आते ही बाजार में हड़कंप मच गया। बाजार के व्यापारियों को संक्रमित चाय वाला ही चाय पिलाता था।
विज्ञापन

सुपर बाजार में मोबाइल और अन्य गैजेट्स की कई दुकानें हैं। बाजार में काफी भीड़भाड़ रहती है। मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का व्यापारियों ने विरोध किया। पुलिस की मौजूदगी में सैंपल कराए गए थे। पहले ही दिन छह व्यापारियों के पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग करने पहुंची। डा. किरण गौतम ने बताया कि 144 लोगों के सैंपल हुए। इनमें आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सदर कोतवाल, चाय विक्रेता, दो ग्राहक और चार दुकानदार शामिल हैं। सदर कोतवाल ड्यूटी पर थे। उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। व्यापारियों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने अपना सैंपल कराया तो पॉजिटिव आ गए। सदर कोतवाल का आरटीपीसीआर सैंपल भी लिया गया। बाजार के दुकानदारों को चाय पिलाने वाले चाय विक्रेता के पॉजिटिव आते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। डा. किरण गौतम ने बताया कि दुकानदारों की रैपिड सैंपलिंग हो चुकी है। अब आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें